आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कथित जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।प्रदेश अध्यक्ष गौतम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद की लोकप्रियता को देखते हुए गोंडा में पुलिस की मौजूदगी में गुंडों द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में इस तरह की घटना होना गंभीर चिंता का विषय है। यदि राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान इसी तरह हमले होते रहे तो कोई भी पार्टी स्वतंत्र रूप से अपने कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाएगी।कार्यकर्ताओं ने मांग की कि घटना में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्रतार किया जाए और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आजाद समाज पार्टी कांशीराम देशभर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ- एमए राहुल, विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह, विधानसभा सचिव राजेंद्र सिंह जाटव, कमर अब्बास, सुहेल सिद्दीकी, नाजिम मंसूरी, अनीस अहमद, सलीम अहमद, विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह, साहिब सकलेनी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment