काशीपुर। आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता महेश लोधी के प्रतिष्ठान पर सेवा संकल्प अभियान एवं बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, कैरियर निर्माण और उन्हें आगे बढ़ाने के विषय पर भी विचार रखे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नामित पार्षद अमित मनचंदा का आवास विकास मंडल की ओर से फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अमित मनचंदा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस दौरान महिला आयोग की सदस्य मुक्ता सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री राज दीपिका मधुर, महामंत्री दिनेश नेगी, जयदीप, पार्षद मनोज जगा, मंडल उपाध्यक्ष योगेश बिश्नोई, जगबीर सिंह, डिंपल चीमा, पार्षद संजय शर्मा, पार्षद पुष्कर बिष्ट, मनोज जीना, हर्षित सिंह, पीयूष प्रधान, राम सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
