काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने केवीएस प्रीमियर ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि रक्तदान किसी अनजान जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने रक्तदाताओं, आयोजकों और चिकित्सा टीम की सराहना करते हुए ऐसे जनहितकारी आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। शिविर में बड़ी…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
कुंडेश्वरी के गढ़वाल ब्लॉक में तेंदुए के जोड़े के देखे जाने से ग्रामीण व किसानो में दहशत
काशीपुर। कुंडेश्वरी के गढ़वाल ब्लॉक और आसपास के इलाकों में तेंदुए के जोड़े के देखे जाने से ग्रामीण व किसान दहशत में है। शाम होने के बाद लोग घरों से नहीं निकल रहे है। ग्राम प्रधान की पहल पर वन विभाग ने आरडी खान के फार्म पर पिंजरा लगा दिया है। गढ़वाल ब्लॉक, ढकिया नंबर तीन, शिवलालपुर डल्लू, ढकिया आदि क्षेत्रें में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए के जोड़े की सक्रियता देखी जा रही है। तेंदुए के जोड़े के नलकूल की मोटर पर बैठी वीडियो वायरल हो चुकी है। वहीं…
आबकारी विभाग की छापामारी अभियान में अवैध कच्ची शराब बरामद
काशीपुर। जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला में अवैध कच्ची शराब के भण्डारण व बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से राजेन्द्र सिंह (राजू) पुत्र रेशम सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राजेन्द्र सिंह (राजू) पुत्र रेशम सिंह के घर से 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर राजेन्द्र सिंह (राजू) पुत्र रेशम…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा
काशीपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में आज एसडीएम आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र,…
लंबे समय से पुलिस से आंख मिचौली खेल रहे तीन वारंटी पुलिस हिरासत में
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में काशीपुर पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए 03 वारंटीयो को जो काफी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटीयो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है । पकड़े गए वारंटी में सुरेंद्र सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी कुंडेश्वरी,…
दो मासूम बच्चों की डूब कर हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए दी चार-चार लाख की आर्थिक सहायता, विधायक ने सोफे चेक
काशीपुर। काशीपुर के पक्का कोर्ट, महादेव कॉलोनी में विगत दिनों हुई अत्यंत दुखद घटना, जिसमें दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी, के संदर्भ में आज पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹4-₹4 लाख की आर्थिक सहायता के चेक विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और तहसीलदार पंकज चंदोला ने उनके निवास स्थान पर जाकर प्रदान किए । इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा गया कि प्रदेश के हरदिल अजीज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रत्येक संकट…
ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर कच्ची शराब और अवैध भट्टियां बरामद
काशीपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगा रोड क्षेत्र से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी…
महापौर और नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-ठेला वेंडरों के वाहनों पर लगाए स्वनिधि बोर्ड
काशीपुर। महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने नगर निगम काशीपुर द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मंगलवार शाम रेहड़ी, पटरी और फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लाभार्थी वेंडरों के ठेलों एवं रेहड़ियों पर स्वनिधि बोर्ड लगाए गए।यह कार्यक्रम जीजीआईसी के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडरों के ठेलों और रेहड़ियों पर स्वनिधि बोर्ड लगाकर उन्हें सम्मानित किया तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। महापौर श्री…
आजाद समाज पार्टी ने जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पार्टी ने घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारियों के िऽलाफ कड़ी कार्रवाई करने, घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा…
निजी बसों का स्टैंड ना होने से लोगों को हो रही परेशानियां
काशीपुर। निजी बसों के बढ़ते ग्राफ और बढ़ते वाहनों को देखते हुए जाम का खामियाजा आम लोगों को रोजाना जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है। हाईवे किनारे संचालित निजी बस स्टैंडों पर सड़क पर ही बसें खड़ी कर सवारियां चढ़ाने और उतारने से यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। शहर में रामनगर, मुरादाबाद, बाजपुर, जसपुर-धामपुर और अलीगंज रूट पर संचालित निजी बस स्टैंडों से प्रतिदिन 200 से अधिक निजी बसों का संचालन होता है। बस चालक और परिचालक सड़क किनारे ही बसें खड़ी कर सवारियां भरते हैं,…
