कुंडेश्वरी के गढ़वाल ब्लॉक में तेंदुए के जोड़े के देखे जाने से ग्रामीण व किसानो में दहशत

काशीपुर। कुंडेश्वरी के गढ़वाल ब्लॉक और आसपास के इलाकों में तेंदुए के जोड़े के देखे जाने से ग्रामीण व किसान दहशत में है। शाम होने के बाद लोग घरों से नहीं निकल रहे है। ग्राम प्रधान की पहल पर वन विभाग ने आरडी खान के फार्म पर पिंजरा लगा दिया है। गढ़वाल ब्लॉक, ढकिया नंबर तीन, शिवलालपुर डल्लू, ढकिया आदि क्षेत्रें में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए के जोड़े की सक्रियता देखी जा रही है। तेंदुए के जोड़े के नलकूल की मोटर पर बैठी वीडियो वायरल हो चुकी है। वहीं तेंदुआ कई बार लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो चुका है। पास में पथरी नदी होने के कारण तेंदुए के जोड़े आस-पास देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों की इस परेशानी को देखते हुए ग्राम प्रधान शौर्य लखेड़ा ने वन विभाग के रेंजर देवेंद्र रजवार को इस संबंध में सूचना दी। सेवानिवृत्त सूबेदार हयात सिंह के अनुसार तेंदुआ कई बार घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। वन वीट अधिकारी जसपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने आरडी खान के फार्म में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment