काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज, मानपुर रोड पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुऐ महापौर दीपक बाली ने पार्षदों के साथ मिलकर नीली गुलमोहर के पौधे लगाए और कहां की हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति हमारी सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है। महापौर श्री बाली ने नगर एवं क्षेत्र की जनता का आह्वान किया कि आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि आने वाली…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
हरेला पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर नगला तराई स्थित अपने निजी आवास परिसर में पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड के प्रकृति और हरियाली से जुड़े प्रमुख लोक पर्व हरेला की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन…
कॉलोनी के खाली प्लाट में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत
काशीपुर। काशीपुर के महादेव कॉलोनी में उस समय कोहराम मच गया. जिस समय मोहल्ले के ही दो मासूम दोस्त घर से खेलने के लिए निकले थे..और पड़ोस मे पानी से भरे प्लाट मे डूबकर दोनों ही मासूमों की मौत हो गयी.. स्थानियों ने डूबे दोनों मासूम बच्चों को पानी से बाहर निकाला और आनन -फानन में यहां के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया… हादसे के बाद से ही दोनों ही परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है घटना के बाद सूचना…
बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, सांसद अजय भट्ट ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
सितारगंज। काशीपुर–सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने बेगुल नदी पर बनने वाले नए पुल के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। 10.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। भूमि पूजन के दौरान…
चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय ने मनाया हरेला, प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने दिलाया हरियाली का संकल्प
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति को संरक्षित रखने का संदेश दिया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक…
प्रदेश के विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री ने करीब ₹38 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों को भी राहत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और आधारभूत विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए करीब 38 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राज्य सरकार के पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों को भी बड़ी राहत देते हुए 1 जनवरी 2026 से महंगाई राहत (डीआर) की बढ़ी हुई दरों को मंजूरी दे दी है। सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत…
18 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी काशीपुर रामनगर देहरादून एक्सप्रेस
काशीपुर। वर्षों पुराना इंतजारकाशीपुर और रामनगर क्षेत्र के लाखों लोगों का आखिरकार खत्म होने जा रहा है। आगामी 18 जुलाई से रामनगर– देहरादून एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। इस बहुप्रतीक्षित रेल सेवा की जानकारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की। ट्रेन के संचालन की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है, क्योंकि इससे देहरादून की यात्रा पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। सांसद अनिल बलूनी ने अपने संदेश में कहा कि रामनगर और…
नगर के ओवर ब्रिज के नीचे बन सकता है जल्द अंडरपास
काशीपुर। नगर के एमपी चौक स्थित रेलवे ओवरब्रिज आरओबी के पास लंबे समय से प्रस्तावित अंडरपास निर्माण की उम्मीद एक बार फिर जगी है। वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर प्रशासन अब सक्रिय नजर आ रहा है। भूमि संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए इसी सप्ताह रेलवे अधिकारियों और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें भूमि उपलब्धता और अभिलेखो से जुड़ी समस्याओं का समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में नगर के एमपी चौक रोड और बाजपुर रोड को जोड़ने…
विद्यालय में छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र मंत्रिमंडल का गठन
काशीपुर। नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर समर स्टडी हॉल विद्यालय में छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र मंत्रिमंडल (स्कूल कैबिनेट) का गठन किया गया। आयोजित गरिमामय समारोह में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ- रवि सहोता के स्वागत से हुआ। उन्होंने नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर शपथ दिलाई। अपने संबोधन में डॉ- सहोता ने कहा कि विद्यालय में नेतृत्व के ऐसे अवसर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और सेवा-भाव…
बरसात और गर्मी को देखते नगर क्षेत्र में कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा ने बनवाया यात्री शेड
काशीपुर। कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की ओर से वर्ष 2025-26 के सेवा कार्यों के अंतर्गत सहोता अस्पताल के सामने बरसात और भीषण गर्मी के चलते आमजन की सुविधा के लिए करीब तीन लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया। आज महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर यात्री शेड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने महिला शाखा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों…
