दीवाली पर PCB की सख्त निगरानी: देहरादून, काशीपुर समेत 8 शहरों में हवा और ध्वनि प्रदूषण पर कड़ी नजर, उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई

दीवाली के दृष्टिगत राज्य में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने हवा और ध्वनि प्रदूषण की निगरानी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। यह निगरानी 13 अक्तूबर से शुरू होकर 15 दिनों तक जारी रहेगी, जैसे हर साल दीवाली के समय की जाती है, ताकि पटाखों, आतिशबाजी और अन्य गतिविधियों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सके। इस वर्ष पीसीबी ने विशेष रूप से आठ प्रमुख शहरों को चुना है, जिनमें देहरादून,…

पौड़ी की किसान बेटी अंकिता ध्यानी ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजाया नाम

देहरादून। कहते हैं कि मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों में उड़ान होती है। इसी कहावत को सच कर दिखाया है पौड़ी गढ़वाल के मेरुड़ा गांव की बेटी अंकिता ध्यानी ने, जो साधारण किसान-मजदूर परिवार से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।अंकिता ध्यानी किसान पिता महिमा नंद ध्यानी और गृहिणी मां लक्ष्मी देवी की बेटी हैं। गांव की सादगीभरी जिंदगी और सीमित संसाधनों के बावजूद अंकिता ने कभी हार नहीं मानी।…

प्रदेश के विकास पुरुष मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

प्रदेश के विकास पुरुष मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्याग कर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा भी यह पर्व देता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में…

उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल ने कहा आयुर्वेद पंचकर्म में कई समस्याओं का समाधान

हरिद्वार। उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार रिसेंट एडवांसमेंट इन पंचकर्म का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया। सम्मेलन में कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे, पतंजलि योगपीठ कुलपति आचार्य बालकृष्ण, सेमिनार के अध्यक्ष प्रो. केके शर्मा सहित देश भर के प्रसिद्ध संस्थाओं के पंचकर्म के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और शोधार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया जीवन शैली-जनित रोगों, तनाव और पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझ रही है। तब पंचकर्म पर आधारित यह सम्मेलन अत्यंत…

ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून में सीएम धामी ने UKSSSC परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की, खुद पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से की बात

देहरादून, उत्तराखंड। UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बेरोजगार संघ का प्रदर्शन अब आठवें दिन भी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले में सरकार छात्रों के साथ है और उन्होंने सीबीआई जांच को लेकर संस्तुति देने का निर्णय किया है।धामी ने प्रेस में कहा कि पहले इस मामले की जांच दिल्ली की SIT (विशेष जांच टीम) कर रही है और उसे पूरा किया जाना चाहिए। लेकिन यदि ज़रूरत…

देहरादून में सीएम धामी ने “हर घर स्वदेशी” अभियान लॉन्च कर आत्मनिर्भर भारत को दी नई गति

देहरादून — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में “आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प — हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” अभियान की औपचारिक शुरुआत की एवं अभियान का नया लोगो और स्लोगन जारी किया। धामी ने कहा कि स्वदेशी केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर व विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से किसानों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को सम्मान मिलेगा और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में स्वदेशी का स्वरूप अब सिर्फ खादी या…

पूर्व सैनिकों के बच्चों को एनडीए-सीडीएस कोचिंग फीस में 50% से अधिक छूट देने की तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सुलभ बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) को निर्देश दिए हैं कि पूर्व सैनिकों के बच्चों को कोचिंग फीस में 50 प्रतिशत से अधिक छूट देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। बैठक में तय हुआ कि 50 प्रतिशत शुल्क उपनल वहन करेगा, 25 प्रतिशत छूट कोचिंग संस्थानों से बातचीत कर दिलाई जाएगी और शेष 25…

68 वर्षों से आयोजित की जा रही रामलीला मंचन का शुभारंभ

काशीपुर। श्री रामाकृष्णा ड्रैमेटिक क्लब द्वारा पिछले 68 वर्षों से आयोजित की जा रही रामलीला मंचन का शुभारंभ बीती रात महापौर दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया । शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि रामलीला में संख्या कम हो सकती है मगर भावनाएं कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2014 से देश में सनातन सरकार है और उस सरकार के कार्यों के चलते ही सनातन की भावना को मजबूती मिली है और प्रभु…

भाजपा कार्यकारिणी में शामिल जिला उपाध्यक्ष का पंजाबी समाज ने किया स्वागत

काशीपुर। भाजपा कार्यकारिणी में शामिल किए गए जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, विपिन अरोरा एवं राजीव ठुकराल का यहां दुर्गा भवन में पंजाबी समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया और इन नियुक्तियों पर हर्ष जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष मनोज पाल का आभार व्यक्त किया गया।दुर्गा महिला मंडली, श्री पंजाबी सभा, श्री रामाकृष्णा ड्रामेटिक क्लब, तथा श्री दुर्गा जागरण मंडली द्वारा उक्त तीनों पदाधिकारियों का भाजपा कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर पर जोरदार अभिनंदन किया गया और इन्हें सफल राजनीतिक जीवन की…

देहरादून में भारी बारिश से हाहाकार, CM धामी ने आपदा प्रबंधन तंत्र को दिया युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्यों का आदेश

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में हो रही मूसलधार बारिश और अतिवृष्टि से आमजनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कई स्थानों पर भूस्खलन, जलभराव और सड़कें बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के सख्त निर्देश दिए। मंगलवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद देर रात…