रानी मणिमाला सिंह की प्रथम पुण्यतिथि भावनात्मक वातावरण में मनाई

काशीपुर। कुमाऊँ नरेश एवं पूर्व सांसद राजा करन चन्द सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय रानी मणिमाला सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि एवं वार्षिक श्राद्ध आज श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन छावनी चिल्ड्रन्स एकेडमी परिसर, कटोराताल, काशीपुर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, राजपरिवार के सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय रानी मणिमाला सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं समाजसेवा को याद किया। सभा में माहौल अत्यंत भावुक रहा और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कुमाऊँ नरेश एवं पूर्व सांसद राजा करन चन्द सिंह बाबा युवराज नरेन्द्र चन्द सिंह एवं युवरानी कामाक्षी सिंह, राजकुमार विरेन्द्र चन्द सिंह एवं कुंवरानी काजल सिंह, कुंवर उदभान नारायन सिंह (रामगढ़) एवं राजकुमारी दिव्या सिंह सहित काशीपुर राजपरिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व- रानी मणिमाला सिंह जी सरल, सौम्य एवं समाजहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाली व्यक्तित्व थीं। उन्होंने राजपरिवार की गरिमा के अनुरूप सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन किया। उनके निधन से काशीपुर क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हुआ था और आज भी लोग उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान के साथ याद करते हैं। राजपरिवार की ओर से आयोजित इस वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का समापन भजन, शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment