रुद्रप्रयाग। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित वीआईपी गेट के पास एकत्रित हो गए और “VIP गेट बंद करो” तथा “VIP सिस्टम खत्म करो” जैसे नारे लगाने लगे।बताया जा रहा है कि वीआईपी गेट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा कुछ तीर्थ पुरोहितों को अंदर जाने से रोका गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हालांकि तीर्थ पुरोहितों के संगठन केदार सभा ने इस घटनाक्रम से…
Day: May 1, 2026
वीकेंड ट्रैफिक ने रोकी रफ्तार: दून–मोहंड मार्ग पर घंटों जाम में फंसे सैलानी
देहरादून। वीकेंड की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी आमद शुरू हो गई है, जिसका सीधा असर राजधानी देहरादून के ट्रैफिक पर देखने को मिला। दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शनिवार को जबरदस्त जाम लग गया, जिससे दून से मोहंड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।स्थिति यह रही कि सैलानियों और स्थानीय लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।हर वीकेंड पर बढ़ती भीड़ के बावजूद…
महापौर ने ट्रेड लाइसेंस बनवाने और वार्षिक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने काशीपुर नगर क्षेत्र के व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए नगर निगम काशीपुर के ट्रेड लाइसेंस बनवाने और वार्षिक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बिना किसी अर्थदंड के 15 मई 2026 तक बढ़ा दिया गया है।जारी सूचना के अनुसार, नगर क्षेत्र के व्यापारियों की मांग और महापौर के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए ट्रेड लाइसेंस…
रानी मणिमाला सिंह की प्रथम पुण्यतिथि भावनात्मक वातावरण में मनाई
काशीपुर। कुमाऊँ नरेश एवं पूर्व सांसद राजा करन चन्द सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय रानी मणिमाला सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि एवं वार्षिक श्राद्ध आज श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन छावनी चिल्ड्रन्स एकेडमी परिसर, कटोराताल, काशीपुर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, राजपरिवार के सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय रानी मणिमाला सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं समाजसेवा को याद किया। सभा में माहौल अत्यंत…
काशीपुर को काशी की तरह ही चमकाना चाहते हैं मुख्यमंत्री धामी:दीपक बाली
विकास कार्यों के लिए महापौर द्वारा दिए गए मांग पत्र को मुख्यमंत्री ने दी तुरंत स्वीकृति काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर, काशीपुर नगर निगम में शामिल किए गए नए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए राज्य सरकार से शहरी अवसरंचना विकास निधि से 23 करोड 44 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को एक मांग पत्र सोंपा जिसे मुख्यमंत्री महोदय ने तत्काल…
