केदारनाथ में VIP दर्शन को लेकर हंगामा, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध, वार्ता के बाद मामला शांत

रुद्रप्रयाग। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित वीआईपी गेट के पास एकत्रित हो गए और “VIP गेट बंद करो” तथा “VIP सिस्टम खत्म करो” जैसे नारे लगाने लगे।बताया जा रहा है कि वीआईपी गेट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा कुछ तीर्थ पुरोहितों को अंदर जाने से रोका गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हालांकि तीर्थ पुरोहितों के संगठन केदार सभा ने इस घटनाक्रम से दूरी बनाए रखी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थिति संवेदनशील हो गई और श्रद्धालुओं के बीच भी हलचल देखने को मिली। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद बीकेटीसी (बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी मौके पर पहुंचे और तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की।बीकेटीसी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी तीर्थ पुरोहित को जानबूझकर नहीं रोका गया था और यह पूरा मामला गलतफहमी के कारण उत्पन्न हुआ। वार्ता के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर तीर्थ पुरोहितों का आक्रोश शांत हो गया।केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने भी कहा कि यह विवाद गलतफहमी के चलते हुआ था, जिसे समय रहते सुलझा लिया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment