वीकेंड ट्रैफिक ने रोकी रफ्तार: दून–मोहंड मार्ग पर घंटों जाम में फंसे सैलानी

देहरादून। वीकेंड की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी आमद शुरू हो गई है, जिसका सीधा असर राजधानी देहरादून के ट्रैफिक पर देखने को मिला। दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शनिवार को जबरदस्त जाम लग गया, जिससे दून से मोहंड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।स्थिति यह रही कि सैलानियों और स्थानीय लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।हर वीकेंड पर बढ़ती भीड़ के बावजूद ट्रैफिक प्रबंधन में कमी साफ नजर आई, जिसके चलते यह समस्या और गंभीर हो गई। अगर समय रहते ठोस व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment