कोतवाली परिसर में लायंस क्लब और केवीआर अस्पताल ने संयुक्त रूप से लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर एवं केवीआर हॉस्पिटल द्वारा पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोतवाली परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक स्वरूप किशोर सिंह, काशीपुर सीओ प्रभारी प्रशांत कुमार, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन कुमार बुधानी तथा क्लब पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। शिविर में पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा फिजिशियन परामर्श, आंखो की जांच, बीएमडी टेस्ट, ईएनटी एंडोस्कोपी, ब्लड प्रेशर व शुगर जांच, ईसीजी तथा एलएफटी और केएफटी जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी लिया। पुलिस अधीक्षक स्वरूप किशोर सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग निरंतर ड्यूटी पर तैयार रहते हैं। शिविर के माध्यम से वह कहीं ना कहीं महसूस होता है की तनावपूर्ण रहकर अपनी व्यस्त कार्यशैली में कार्य करता है, ऐसे में स्वास्थ्य जांच शिविर अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर सामाजिक सरोकारों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और पुलिस विभाग के लिए आयोजित यह शिविर सराहनीय कदम है। उन्होंने स्वयं भी ब्लड और शुगर जांच कराई।कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से पुलिस अधिकारियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की समय पर जांच कर उन्हें बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा, रीजन चेयरपर्सन अनुराग सोलंकी, विवेक पैगिया उर्फ निक्की, मनोज अग्रवाल, डॉ- तरुण सोलंकी, मनीष गुप्ता, मयंक गुप्ता, रुपेश अग्रवाल, मनीष बिंदल, मोहित बोहरा, संजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संतोष मेहरोत्र, पंकज बिंदल, हरप्रीत सिंह सेठी, रमनदीप सिंह, धीरज अग्रवाल, मनीष गुप्ता, ट्रेजदार विपिन तोमर एवं अन्य क्लब के सदस्यों ने प्रतिभा किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में के-वी-आर- हॉस्पिटल की टीम में डॉ- तरुण सोलंकी, डॉ- सुमित चौहान, एमआर- मोहित वोहरा, एमआर- अमित चौहान, एमआर- जशन, मिस- कलश, मिस- खुशनुमा, एमआर- शादाब, मिस- छाया, एमआर-आरिफ, मिस-मोनी, एमआर-नौशाद, मिस- तन्या आदि स्टाफ मौजूद रहा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment