20 मई को देशव्यापी बंद के समर्थन मे दवा व्यापारियों ने एसडीएम सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। काफी लंबे समय से लंबित मुद्दों के विरोध में आगामी 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बन्द का आहवान करने हेतु कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी (रजि-) ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा है। सोसाइटी के अध्यक्ष सूरज कुमार व सचिव योगेश विश्नोई ने बताया कि अवैध ई-फार्मेसी संचालन एवं 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना जीएसआर 817 ई की वापसी, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण, जीएसआर 2020 ई 26 मार्च 2020 अधिसूचना की वापसी, अवैध ई फार्मेसियों की अनियंत्रित वृद्धि तथा बड़े कॉर्पाेरेट्स द्वारा…

बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। स्थानीय वार्ड नंबर_ 26 में पार्षद मो- सरफराज के सानिध्य में युवा कांग्रेसी नेता अक्षित मिड्ढा के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि युवाओं की कांग्रेस के प्रति बढ़ती आस्था इस बात का प्रतीक है कि आज देश का युवा मोदी सरकार के प्रोपेगेंड से पूरी तरह से त्रस्त है।…

राशन कार्ड सेवाएं हुईं डिजिटल, अब घर बैठे होंगे जरूरी काम

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए राशन कार्ड से जुड़ी तमाम सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत नया पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से लोग अब घर बैठे ही राशन कार्ड से संबंधित जरूरी कार्य आसानी से कर सकेंगे।नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन कार्ड सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है। इसके तहत अब लोगों को नए राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने या अन्य सुधार कराने के लिए ब्लॉक और जिला पूर्ति कार्यालयों…

केदारनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या से तीर्थाटन और पर्यटन गतिविधियों को गति मिली है, वहीं स्थानीय कारोबारियों और बदरी-केदार मंदिर समिति की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो रही है।भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के पहले ही दिन करीब 38 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे थे। इसके बाद से लगातार बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।…

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नेशनल ओलंपियाड में सफलता प्राप्त करने वाले उत्तराखंड के आठ छात्रों को भी सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को…

किशोर ने फांसी लगाकर कि अपनी जीवन लीला समाप्त

काशीपुर। नगर क्षेत्र के कटोराताल नई बस्ती में आज सुबह 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पता चला है कि आज सुबह करीब 7-30 बजे इरफान अली ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके 17 वर्षीय भतीजे मुरसलीन उर्फ अनस पुत्र इमरान अली निवासी कटोराताल नई बस्ती ने फांसी लगा ली है। सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी मीना रावत और एसआई गणेश पांडे मौके पर पहुंचे।…

गौकशी मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्रतार

काशीपुर। पुलिस ने गौकशी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पर चलाए जा रहे अभियानो के क्रम में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित चल रहे ग्राम चकलोहरा थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद निवासी शादाब अली पुत्र शकील को जसपुर खुर्द से गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, पैगा…

पुलिस की सूझबूझ से लापता युवती प्रयागराज से सकुशल बरामद

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती को पुलिस ने प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया। यहां बता दे की बीती 7 मई को आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री को ग्राम बांसखेड़ा निवासी आलम पुत्र मोबिन बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए युवती व युवक…

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक की नारेबाजी

काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार काशीपुर में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में पेट्रोल, डीजल और गैस की बड़ी कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बड़ी कीमतों पर नाराजगी जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की।…

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

काशीपुर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस…