खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशखटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि आम लोगों की शिकायतों…

दन्या महाविद्यालय का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

दन्या (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दन्या में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व उन्होंने दन्या महाविद्यालय का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण शैक्षिक सौगात दी।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने क्षेत्र की जनता की भारी उपस्थिति और उत्साह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास सरकार को विकास…

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिवार से मिलकर जताई संवेदना

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अल्मोड़ा पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त पांच असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के पांडेखोला स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने बलिदानी अधिकारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने का संदेश देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा…

नागरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया, 24 घंटे से तनाव बरकरार, प्रशासन मौके पर डटा

रुद्रप्रयाग। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित नागरासू गुरुद्वारे में बीते 24 घंटे से चल रहा विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। गुरुद्वारे में कुछ निहंग तीर्थ यात्रियों द्वारा कब्जा जमाने की सूचना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में निहंग यात्रियों और स्थानीय प्रबंधन के बीच विवाद के बाद हालात बिगड़ गए। आरोप है कि एक श्रद्धालु को बंधक बनाए जाने की भी घटना सामने आई है, जिससे स्थिति…

क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए किया मीठे शरबत का वितरण

काशीपुर। भीषण गर्मी से राहत देने के काशीपुर के मौहल्ला गंज चूना गली के युवाओं ने रतन सिनेमा रोड पर छबील लगाकर शरबत वितरण का आयोजन किया। आने जाने वाले राहगीरों को शरबत पिलाया जहां राहगीरों ने शरबत पीकर राहत की सांस ली। इसी के साथ ही मोहल्ले वासियों ने बारिश को लेकर दुआएं की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्तागण ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया

काशीपुर। बार एसोसिएशन के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग उत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उपलक्ष में न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्तागण ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण ने योग किया।इस मौके पर बोलते हुए बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष गिरिजेश ऽुल्वे ने कहा कि दीर्घायु के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। समारोह में बोलते हुए प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल ने कहा योग भारत की प्राचीन व अमूल्य विरासत है इससे मन शांत और आत्मा स्वच्छ होती है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे…

विशाल योग शिविर में महापौर दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जनता के साथ निभाई सहभागिता

काशीपुर। आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम, में केवीएस प्रीमियर ग्रुप, भारतीय खेल प्राधिकरण, रोटरी क्लब काशीपुर एवं महिला पतंजलि योग समिति काशीपुर द्वारा आयोजित विशाल योग शिविर में महापौर दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की सम्मानित जनता के साथ सहभागिता निभाई और कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार होने के करण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु…