खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशखटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि आम लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने की भी सलाह दी।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, फरजाना बेगम, किशन सिंह, मोहिनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, नवीन पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
