काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस कोऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली आईटीआई क्षेत्र में वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्रतारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त ओमवती पत्नी मोहन सिंह निवासी खड़कपुर देवीपुरा तथा हरगोविंद पुत्र मनसा सिंह निवासी ग्राम बड़ी बड़खेड़ी, कोतवाली आईटीआई को गिरफ्रतार किया। गिरफ्रतारी करने वाली पुलिस टीम…
Month: May 2026
डमरू वाले बाबा की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन
काशीपुर। नगर क्षेत्र के द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा की 30वी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया। जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। आज द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर परिसर में सुबह मंदिर के पुजारी पंडित भास्करनंद जोशी व विष्णु गोस्वामी ने धार्मिक अनुष्ठान किये। कार्यक्रम के मुख्य यजमान भास्कर बुधानी रहे। इस दौरान रामायण पाठ कर भंडारे का आयोजन किया। श्री डमरूवाले बाबा की 30वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन डमरू वाले बाबा ट्रस्ट कमेटी की ओर से किया गया। यहां मुख्य सेवक…
द टचवुड स्कूल के अब्दुल रहमान ने वुशु चैंपियनशिप में बढ़ाया मान, जीता सिल्वर मेडल
काशीपुर। वुशु चैंपियनशिप 2026 में द टचवुड स्कूल के छात्र अब्दुल रहमान अख्तर ने 28 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। छात्र ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले में स्कूल का नाम रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, जहाँ जिले भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, लेकिन अब्दुल रहमान ने पूरे आत्मविश्वास, जोश और दमदार तकनीक के साथ शानदार खेल दिखाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अब्दुल रहमान…
विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
काशीपुर। नगर के एक स्कूल में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारम्भ किया गया। कैंप के प्रथम दिवस में कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में केवीआर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें की गईं। हेल्थ कैंप में हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों की आंखो, कान, गले, दांत, ऊंचाई, वजन एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। इस दौरान…
विकास खंड ने ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा एकत्र करने हेतु कूड़ा गाड़ी की शुरुआत की
काशीपुर। आज काशीपुर खंड विकास कार्यालय प्रदेश का ऐसा पहला विकास खंड हो गया है जिसने ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा एकत्र करने हेतु आज एक कूड़ा गाड़ी की शुरुआत की जिसे महापौर दीपक बाली और ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्र प्रभा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। महापौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में यह बेहतर कदम उठाने पर खंड विकास कार्यालय परिवार…
एलपीजी सब्सिडी नियमों में सख्ती, 10 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भेजे जा रहे अलर्ट मैसेज
नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर केंद्र सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने नियमों को अब और सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। जिन परिवारों की सालाना टैक्सेबल आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें अब एलपीजी सब्सिडी के दायरे से बाहर किया जा सकता है। इसी क्रम में तेल कंपनियों ने ऐसे उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर अपना आय संबंधी विवरण अपडेट करने के निर्देश देने शुरू कर दिए हैं। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी का लाभ केवल वास्तविक…
नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। राजस्थान में नीट यूजी-2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने देहरादून से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान राजस्थान के झुंझुनूं निवासी राजेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई दिनों से देहरादून में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां मामले की गहराई से जांच में जुट गई हैं।जानकारी के अनुसार, राजस्थान एसओजी को जांच के दौरान इनपुट मिला था कि पेपर लीक प्रकरण में…
टीवीके को समर्थन देने के फैसले पर मणिशंकर अय्यर की प्रतिक्रिया, राजनीतिक रणनीति पर उठाए सवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Mani Shankar Aiyar ने शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन दिए जाने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और संवेदनशील कदम बताया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के राजनीतिक गठजोड़ को लेकर पार्टी को दीर्घकालिक प्रभावों और क्षेत्रीय राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में गठबंधन और समर्थन के फैसले बेहद अहम होते हैं और इनका व्यापक राजनीतिक असर देखने को मिलता है। अय्यर ने…
केदारनाथ क्षेत्र में अचानक बदला मौसम, घने कोहरे के बीच दो हेलीकॉप्टरों की कराई गई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम खराब होने से हेली सेवाओं का संचालन प्रभावित हो गया। घना कोहरा और धुंध छाने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसके चलते दो हेलीकॉप्टरों को एहतियातन अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हेलीपैड पर सुरक्षित आकस्मिक लैंडिंग करानी पड़ी। घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही, हालांकि दोनों हेलीकॉप्टर सुरक्षित बताए गए हैं और सभी यात्री एवं क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार, हिमालयन हेली सेवा का एक हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से सेरसी की ओर…
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा- भारत की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में सोमवार को आयोजित ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और रणनीतिक क्षमता की जमकर सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने इस अभियान के माध्यम से दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान पर…
