वृद्धा को अपने ही कर रहे प्रताड़ित एसडीएम से लगाई इंसाफ की गुहार

काशीपुर। अपने पुत्रों व पुत्रवधू के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाती एक वृद्धा पिछले काफी समय से परेशान घूम रही है। करीब पंद्रह दिन पहले उसने उपजिलाधिकारी कार्यालय में पत्र सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ। बीती 24 अप्रैल को मौहल्ला महेशपुरा निवासी भूरी पत्नि नन्हे सिंह ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उसके दो पुत्र और पुत्रवधू आये दिन उसे परेशान करते हैं और खाने-पीने के लिये कुछ भी नहीं देते हैं। आरोप लगाया कि उसकी सारी जमापूंजी पुत्रों ने आपस…

सहोता हॉस्पिटल में नेशनल एनआरपी डे का आयोजन

काशीपुर। राष्ट्रीय नवजात शिशु विज्ञान मंच (NNF) भारत के “Presidential Action Plan 2026” के अंतर्गत 10 मई 2026 को “National NRP Day” का आयोजन साहोता हॉस्पिटल, काशीपुर, उत्तराखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह राष्ट्रीय स्तर की पहल पूरे देश में बेसिक Neonatal Resuscitation Program (NRP) के व्यापक प्रशिक्षण हेतु शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं की सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल को मजबूत करना है।यह कार्यक्रम Government of India, Indian Academy of Pediatrics (IAP) तथा FOGSI के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम NNF India के Course…

समूचे देश में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का बढ़ रहा वर्चस्व

काशीपुर। समूचे देश और प्रदेश के साथ ही काशीपुर में भी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी काशीराम का क्रेज बढ़ता जा रहा है। भारी संख्या में युवा इस राजनीतिक दल में शामिल होकर राष्ट्र को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। बीती सायं ग्राम फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी भारी संख्या में युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार दलित और मुसलमानों का शोषण किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया…

विधायक ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 19 चैकों का वितरण

काशीपुर। मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त राशि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने कारपोर्ट ऑफिस में पात्र लोगों को वितरित की। कुल 4 लाख 65 हजार रूपये राशि के 19 चैकों का वितरण किया। विधायक चीमा ने बताया कि लाभान्वितों में मोहम्मद इरशाद पुत्र स्व- मोहम्मद अहमद निवासी विजयनगर नई बस्ती को 20 हजार, श्रीमती सलमा पत्नी रहिश अली निवासी कचनाल गाजी को 15 हजार, अनीस अहमद पुत्र शौकत हुसैन निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी को 20 हजार, रजिया पत्नी स्व- नसीबुल्ला निवासी महेशपुरा को 20 हजार, किरन देवी पत्नी नन्दराम सिंह…

क्षत्रिय समाज ने महाराणा प्रताप की जयंती पर धूमधाम से मनाई

काशीपुर। महाराणा प्रताप की जयंती पर पर काशीपुर में क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित इस समारोह में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, गौरव और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोंच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा-अर्चना पंडित श्री हर्षवर्धन सारस्वत द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस,…

परिवार की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना

काशीपुर। परिवार की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात व हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी है। कविनगर निवासी सुदीप विश्नोई पुत्र ज्ञानप्रकाश विश्नोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 8 मई की सुबह परिवार के साथ अपने मौसेरे भाई की शादी में सम्मिलित होने के लिए मुरादाबाद गया था। जब वह आज सुबह घर वापस पहुंचा तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था तथा उसकी माता…

जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने कार्ड, ड्रॉइंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने सुंदर ड्रॉइंग बनाईं, आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए तथा बैंगल डेकोरेशन गतिविधि में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मकता और कला कौशल सीखने का अवसर मिला।…

जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने कार्ड, ड्रॉइंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने सुंदर ड्रॉइंग बनाईं, आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए तथा बैंगल डेकोरेशन गतिविधि में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मकता और कला कौशल सीखने का अवसर मिला।…

सेकंड सैटरडे पर मसूरी जाम से बेहाल, चार किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार में घंटों फंसे लोग

मसूरी। सेकंड सैटरडे की छुट्टी के चलते शनिवार को पर्यटन नगरी मसूरी भारी यातायात जाम से जूझती नजर आई। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ जाम पूरे दिन शहर के विभिन्न हिस्सों में बना रहा, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि किंगक्रेग से गांधी चौक होते हुए जीरो प्वाइंट तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहन घंटों तक रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे।माल रोड और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भी यातायात का…

सीएम धामी ने ₹1096 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पुल निर्माण से लेकर महाकुंभ 2027 की तैयारियों तक कई बड़े फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी देते हुए कुल 1096 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। सरकार के इन फैसलों में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शहरी निकायों को वित्तीय सहायता, पंचायतों के विकास, शिक्षकों के वेतन भुगतान और महाकुंभ 2027 की तैयारियों जैसे कई बड़े विषय शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द…