6 सड़कों और शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास

काशीपुर। 2 करोड रुपए की लागत से तीन वार्डों में बनने वाली छह सड़कों एवं शहीद पूरन सिंह भंडारी द्वार का महापौर दीपक बाली ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्डों की महिलाओं एवं पुरुषों ने फूलमाला पहनाकर महापौर का स्वागत किया। वर्षों से सड़क निर्माण की इंतजार में रह रहे लोगों ने महापौर का सड़कों का शिलान्यास करने पर आभार जताया और कहा कि सड़कों के निर्माण को लेकर उनकी जो उम्मीदें खत्म हो चुकी थी उन्हें महापौर दीपक बाली ने पूरा कर दिखाया है और सिद्ध कर दिया है कि वह जो वायदा करते हैं उसे निभाते हैं। महापौर श्री बाली ने वार्ड संख्या 1 व 3 के मध्य रम्पुरा निझड़ा व कृष्णा वार्ड में 80 लाख 80 हजार रू की लागत से बनने वाले शहीद श्री पूरन सिंह भण्डारी स्मृति द्वार एवं सड़क, वार्ड संख्या 40 कचनालगाजी में 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार रू की लागत से बनने वाली 5 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास अवसर पर एकत्र वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि विकास के मामले में जनता को कतई भी निराश नहीं होने दिया जाएगा और जिन क्षेत्रों में अभी तक सड़के नहीं बनी है वहां भी जल्दी ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद और वार्ड की जनता मौजूद रही।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment