कर्णप्रयाग विवाद में सीएम धामी ने संभाली कमान, संवाद और सूझबूझ से तनावपूर्ण हालात किए नियंत्रित

देहरादून। कर्णप्रयाग में पार्किंग विवाद के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी की। मुख्यमंत्री ने शुरुआत से ही स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने पर जोर दिया और सभी पक्षों के साथ संवाद कायम रखा।बताया गया कि मुख्यमंत्री धामी ने एक ओर सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल, पंजाब सरकार और अकाल तख्त साहिब के प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क बनाए रखा, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून…