काशीपुर। कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना रहा।बैठक में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह एरी तथा ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आ“वान किया।दौरे के दौरान ग्राम रामजीवनपुर के ग्रामीणों ने नेताओं के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली और पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण लोगों को संचार संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सड़कें भी बदहाल होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करती रहेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
