पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के सदस्यों ने ऑपरेशन विजय की सफलता का जश्न मनाया

काशीपुर। शहीद चौक कुंडेश्वरी में आज विजयपथ पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के सदस्यों ने ऑपरेशन विजय की सफलता का जश्न हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन बी-एस- नेगी ने की, जबकि संचालन पूर्व सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह नेगी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण से हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद हवलदार पदम राम कन्याल की धर्मपत्नी तथा शहीद राइफलमैन अमित सिंह नेगी के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आहवान किया। समारोह में सभी ने शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तहसीलदार पंकज चंदोला, चौकी प्रभारी मनोज धौनी, प्रधान पायल चौधरी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment