काशीपुर। महुआखेड़ा गंज के वार्ड नंबर तीन स्थित मढैया देवी क्षेत्र में गुरुवार को 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की हत्या पड़ोस के एक घर में किए जाने की बात सामने आ रही है, जहां घटना के समय महिलाएं मौजूद थीं। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती के शव को उसके घर के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप…
Day: September 10, 2026
हल्द्वानी में सीएम धामी ने साधे दो मोर्चे, रेलवे अतिक्रमण पर दो टूक और 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी दौरे के दौरान एक ओर बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट किया, वहीं दूसरी ओर विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया। मीडिया से बातचीत के दौरान रेलवे अतिक्रमण को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जहां अतिक्रमण है, वहां उसे हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए, ताकि रेलवे से जुड़े विकास कार्यों…
पंजाबी गौरव सम्मेलन में सीएम धामी ने सराहा सिख समाज का योगदान, कहा- तराई के विकास में निभाई अहम भूमिका
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी गौरव सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पंजाबी समाज की समृद्ध परंपरा,…
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर उधमसिंह नगर में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य और नशे से बचाव पर दिया जोर
रुद्रपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर 10 सितंबर 2026 को उधमसिंह नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रुद्रपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या रोकथाम को लेकर शपथ ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी…
नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती
काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण करते हुए किया गया। इस दौरान मंचासीन सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का समिति की ओर से सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत…
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नितिन नवीन द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नितिन नवीन द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की गिरफ्रतारी के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।इस दौरान जिला अध्यक्ष सारिम सैफी ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की…
श्रीरामकथा का हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण के साथ विश्राम
काशीपुर। श्रीरामकथा का हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण के साथ आज विधिवत विश्राम हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालु भावुक हो उठे। भक्तों की भावुकता देखकर व्यासजी पूज्य पंडित गोपालानन्दजी महाराज भी द्रवित हो उठे। उन्होंने भावुक कंठ से सभी को दीर्घायु एवं श्रीराम भक्ति में डूबे रहने का आशीर्वाद दिया।कथा के सातवें दिन व्यासजी महाराज ने सीताहरण, लंका दहन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाद वध, कुंभकरण वध, रावण वध, माता जानकी की अग्निपरीक्षा, भगवान श्रीराम की पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी, भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक सहित विभिन्न…
