स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे में फर्जीवाड़े का खुलासा, चार MBBS दाखिले रद्द

देहरादून। उत्तराखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे के तहत एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले चार अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान चारों अभ्यर्थियों के आवेदन में जिस धर्मवीर वर्मा पुत्र खजान सिंह के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिचय पत्र का इस्तेमाल किया गया था, उसका नाम जिला प्रशासन के संबंधित सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं पाया गया। इसके साथ ही आवेदन में दर्ज पतों पर भी चारों अभ्यर्थियों अथवा उनके परिवार के सदस्यों के निवास की पुष्टि नहीं हो सकी। मामले की…

ईडी की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से इस्तीफे की पेशकश की

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। शुक्रवार को हरीश रावत के पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। इसके बाद देर रात हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट साझा करते हुए संगठन में…