ऋषिकेश में 250 करोड़ से बनेगा आधुनिक आईएसबीटी, चारधाम यात्रियों को मिलेंगी एक ही परिसर में सभी सुविधाएं

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा और बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए ऋषिकेश में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) और केंद्रीकृत चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यह परियोजना बाईपास मार्ग पर खंडगांव के पास प्रस्तावित है। उत्तराखंड निवेश एवं अवसंरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) ने इस संबंध में योजना तैयार की है। प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर परिवहन, पंजीकरण…

पुरोला अग्निकांड पर सीएम धामी ने जताई गहरी संवेदना, कहा– प्रभावित परिवारों को सरकार देगी हरसंभव सहायता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के पुरोला में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरोला क्षेत्र में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। यह बेहद दुखद घटना है और इस कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार प्रभावित लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई हैं। जिलाधिकारी सहित संबंधित…

सीएम धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी शामिल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों को भी सरकारी सेवाओं में आने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की अहम कड़ी हैं और उनके कार्यों का सीधा संबंध आम लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों से होता है। इसलिए नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से…