पुरोला अग्निकांड पर सीएम धामी ने जताई गहरी संवेदना, कहा– प्रभावित परिवारों को सरकार देगी हरसंभव सहायता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के पुरोला में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरोला क्षेत्र में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। यह बेहद दुखद घटना है और इस कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार प्रभावित लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई हैं। जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचेंगे, ताकि प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया जा सके और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आग से हुए नुकसान और प्रभावित लोगों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह स्वयं पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रभावित परिवारों के लिए बेहद कठिन समय है। ऐसे समय में सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें हरसंभव सहयोग देना है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आग की घटना से प्रभावित सभी लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी और इस दुख की घड़ी में किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment