चंपावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, युवाओं समेत कई वर्गों के लिए सरकार ने लिए अहम फैसले

चंपावत। उत्तराखंड में शासन को दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई पहल की है। इसी क्रम में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चंपावत जिले के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। चंपावत जिले में पहली बार आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में करीब 25 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट…

निदेशक भर्ती पर नया विवाद: 5 अक्टूबर की कार्य परिषद बैठक में ‘कार्येत्तर स्वीकृति’ का प्रस्ताव, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (VMSB-UTU) में पांच परिसर संस्थानों के निदेशक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद और गहरा गया है। 25 सितंबर 2026 को निदेशक पदों के लिए साक्षात्कार संपन्न होने के बाद अब 5 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्य परिषद की बैठक के एजेंडे में भर्ती नियमों तथा पूर्व में की गई कार्रवाई को कार्येत्तर स्वीकृति देने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इससे भर्ती प्रक्रिया की वैधानिकता को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।विश्वविद्यालय की 5 अक्टूबर 2026 की कार्य परिषद की…

सीएम धामी बोले- उत्तराखंड विकास और विरासत को साथ लेकर बढ़ रहा आगे, युवाओं से सकारात्मक अनुभव साझा करने का आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों में करीब 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, होम-स्टे, सौर ऊर्जा और सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा…

उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, विकास कार्यों और स्वच्छ पर्यावरण की सराहना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने भेंट की। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ अपने भ्रमण के अनुभव साझा किए और राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। हरियाणा के युवाओं ने कहा कि तीन दिनों के भ्रमण के दौरान उन्हें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों को करीब से जानने और राज्य सरकार की योजनाओं के स्थानीय स्तर पर पड़ रहे प्रभाव को समझने का अवसर मिला। उन्होंने…

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने श्राद्ध पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर जताया आक्रोश

काशीपुर। भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं को लेकर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया पेज पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने दिवंगत पिता का श्राद्ध किए जाने को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। विकास भगत ने कहा कि सनातन धर्म में श्राद्ध एवं पितृ तर्पण जैसी परंपराओं का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने पिता का…

धामी सरकार का 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद काशीपुर में लोक निर्माण विभाग भी सड़कों की मरम्मत को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से चिन्हित सड़कों और गड्ढों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार की तय समय सीमा तक काशीपुर की सड़कें वास्तव में कितनी गड्ढामुक्त हो पाती हैं। धामी सरकार का अल्टीमेटम साफ है कि प्रदेश में 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढामुक्त होनी चाहिए। अब…

काशीपुर में यूपीसीएल के एमडी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

काशीपुर। यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी शुक्रवार को काशीपुर पहुंचे। उन्होंने हाइडिल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ ही विद्युत वितरण खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही चर्चाओं और भ्रांतियों पर भी स्थिति स्पष्ट की। प्रेस से बातचीत में एमडी पीसी ध्यानी ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार तर्क-वितर्क सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्हें स्मार्ट…

जीजीआईसी में 15 नए क्लास रूम समेत आधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार:विधायक चीमा

काशीपुर। काशीपुर नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित हैं। शुक्रवार को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विद्यालय का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था मंडी परिषद, खड शिक्षा अधिकारी डीके साहू और विद्यालय परिवार के साथ विस्तृत चर्चा की।विधायक ने बताया कि विद्यालय की आवश्यकताओं और छात्राओं को हो रही असुविधाओं को देखते हुए पूर्व में भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। अब प्रस्तावित कार्यों को…

नगर पालिका महुआखेड़ागंज में महात्मा गांधी और शास्त्री जी की मनाई जयंती

काशीपुर। नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर चेयरमैन रिजवान अहमद व ईओ सतीश कुमार सहित सभासदों ने माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और देशसेवा के…

नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर उत्कृष्ट बनेंगे एकलव्य मॉडल स्कूल

बाजपुर। गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बाजपुर स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। केंद्रीय मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। उनके बाजपुर स्थित ईएमआरएस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि PIB ने भी की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.…