बाजपुर। गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बाजपुर स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। केंद्रीय मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। उनके बाजपुर स्थित ईएमआरएस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि PIB ने भी की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.…
Year: 2026
नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर उत्कृष्ट बनेंगे एकलव्य मॉडल स्कूल
बाजपुर। गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बाजपुर स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। केंद्रीय मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। उनके बाजपुर स्थित ईएमआरएस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि PIB ने भी की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.…
लंबे समय से पुलिस से आंख मिचोली खेल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने अलग-अलग मामलों के तीन वारंटियों को गिरफ्रतार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। गिरफ्रतार आरोपियों में राजेश सिंह उर्फ जहरीला पुत्र अतर सिंह, निवासी दोहरी वकील, कुंडेश्वरी व यहीं के अनुज शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी दोहरी वकील पर एक ही मामले में धारा 379/411 में मामला दर्ज है। वहीं तीसरे आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।…
पुलिस ने किया स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने 3-30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्रतार किया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत अपर उप निरीक्षक अजीत सिंह के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अंसार कॉलोनी से ढेला नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध रूप से घूम रहे मोहम्मद फईम पुत्र नफीस अहमद निवासी अंसार कॉलोनी, लक्ष्मीपुर पट्टी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3-30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21…
सरकारी अर्द्ध सरकारी संस्थानो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की मनाई जयंती
काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नगर निगम काशीपुर की ओर से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ एवं हरित काशीपुर के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया गया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सुबह 9…
महेशपुरा मोड़ पर बनने वाली पुलिया का महापौर ने किया शिलान्यास
काशीपुर। महेशपुरा मोड़ पर बनने वाली पुलिया का महापौर ने शिलान्यास किया। पुलिया के निर्माण से आर्य नगर क्षेत्र समेत शहर की बड़ी आबादी को बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वर्षाकाल में पानी की निकासी ठीक न होने के कारण आर्य नगर क्षेत्र जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हो जाता था। इसका एक प्रमुख कारण मुरादाबाद रोड पर सीओ कार्यालय के सामने बनी पुलिया को माना जाता था। अब इस पुलिया को ऊंचा उठाकर नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। पुलिया…
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया
काशीपुर। नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत अध्यक्ष रिजवान अहमद के नेतृत्व में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस दौरान सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। अध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अभियान के तहत स्वच्छता के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष प्रयास किए जा…
विभिन्न स्थानों से कच्ची शराब समेत दो गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने शंकरपुर कालोनी में अभियान चलाते हुए कच्ची शराब बेचते छोटी बरखेड़ी निवासी मलकीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह व श्यामपुरम् कॉलोनी निवासी हरिओम गोस्वामी पुत्र स्व- सीताराम को गिरफ्रतार कर दोनों के पास से करीब 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दीपक जोशी और कांस्टेबल रमेश बंग्याल शामिल रहे।
ग्रामीण सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए
काशीपुर। ग्रामीण सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम गुलरिया, गिन्नीखेड़ा, बांसखेड़ा, पैगा और शिवलालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में पोषण, किशोरियों एवं…
सीजन का नगर और ग्रामीण क्षेत्र में पहला कोहरा
काशीपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आज सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छा गया। सुबह करीब छह बजे से कोहरे की चादर फैलने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर कोहरा इतना घना था कि राहगीरों और वाहन चालकों को दिन निकलने के बाद भी हेडलाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे उन्हें धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से सुबह के समय ठंड का अहसास…
