काशीपुर। 36वें सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत आज यातायात पुलिस एवं सीपीयू टीम द्वारा एमपी चौक, स्टेडियम तिराहा एवं टांडा तिराहा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर लगाए गए तथा आम जनता को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस टीम द्वारा अन्य राज्यों से आ रही बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों एवं चालकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बड़े मालवाहक वाहनों पर रिफ्रलेक्टर लगाए गए, ताकि रात्रि के समय दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। इस अवसर पर टीएसआई अरुण कुमार, टीएसआई रमेश कुमार, एसआई जसवंत सिंह, एचसी लक्ष्मण सिंह बिष्ट एवं एचसी गिरधर सिंह सहित यातायात पुलिस एवं सीपीयू के अन्य कर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्र करने की अपील की।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
