भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा–2026 में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की बड़ी भागीदारी

देहरादून।विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा–2026 में इस बार राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के सबसे अधिक छात्र प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतिष्ठित परीक्षा 31 जनवरी, 2026 को देशभर में एक साथ आयोजित की जाएगी।विश्वविद्यालय के परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. शुभाशीष गोस्वामी ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय से छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी होना संस्थान के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित अध्ययन के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, प्रशासन और छात्रों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।डॉ. गोस्वामी के अनुसार भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, बौद्धिक क्षमता, सांस्कृतिक मूल्यों और भारतीय चिंतन परंपरा को मजबूत करना है। विश्वविद्यालय लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे छात्र अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी समझ सकें।उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम, मार्गदर्शन सत्र और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं, ताकि छात्र बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें।विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के छात्र इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल संस्थान बल्कि पूरे राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment