भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन को लेकर दिल्ली में हलचल, उत्तराखंड के नेताओं की मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ सरकार और संगठन के अधिकांश बड़े नेता इन दिनों दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है।इसी बीच सोमवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ, सल्ट विधायक महेश जीना और पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने अलग-अलग समय पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इन मुलाकातों के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पेज पर इन बैठकों की तस्वीरें सामने आने के बाद उत्तराखंड के सियासी गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। इन मुलाकातों को भाजपा के आगामी संगठनात्मक फैसलों से जोड़कर देखा जा रहा है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया के बीच इस तरह की बैठकों से राज्य की राजनीति में हल्की गर्माहट आना स्वाभाविक है। हालांकि पार्टी स्तर पर इन मुलाकातों को नियमित राजनीतिक संवाद बताया जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment