लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा वारंटियों की गिरफ्रतारी के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस क्षेत्रधिकारी दीपक सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम ने लूट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्रतार किया है। यहां बता दे की 23 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद वारंटी अभियुक्त सलीम पुत्र लतीफ शेख निवासी कैलासा बॉर्डर, अमरोहा देहात, जिला जेपी नगर (उत्तर प्रदेश) तथा हाल निवासी ग्राम कुंडा को गिरफ्रतार किया। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट तथा धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत आदेश जारी किए गए थे। गिरफ्रतारी से बचने के लिए वारंटी बार-बार अपना पता बदल रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक अजीत सिंह एवं कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment