पुलिस की तत्परता के चलते दो स्मैक तस्कर स्मैक समेत गिरफ्तार

काशीपुर। नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है अभियान के तहत पुलिस ने 11-74 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्रतार किया गया है। पता चला है कि कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 23 जनवरी की रात्रि में दौराने चेकिंग सिडकुल गेट नंबर-01 आरटीओ कार्यालय काशीपुर को जाने वाले रास्ते कुंडेश्वरी पर दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो सुदेश कश्यप उर्फ विशाल पुत्र राजेंद्र कश्यप निवासी वार्ड नंबर-9 खड़कपुर देवीपुरा काशीपुर के कब्जे से 6-11 ग्राम तथा हेमन्त कुमार उर्फ निशांत पुत्र चंद्रशेखर निवासी वार्ड नंबर-07 खड़कपुर देवीपुरा काशीपुर के कब्जे से 5-63 ग्राम कुल 11-74 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिस पर उन्हें गिरफ्रतार कर उनके विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट व कंचन पडलिया, हेड कां- जितेंद्र सिंह बिष्ट, कां- मुकेश कुमार व किशोर फर्त्याल शामिल थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment