उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री धामी, ‘उत्तराखंड महोत्सव–रोहिणी सीजन-2’ में होंगे शामिल

दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे, जहां वे रोहिणी क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे उत्तराखंड महोत्सव–रोहिणी सीजन-2 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। इस महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, पारंपरिक संगीत, लोकनृत्य, हस्तशिल्प और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति से यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम न रहकर उत्तराखंड की पहचान, अस्मिता और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा। महोत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न अंचलों से आए कलाकार लोकनृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे, वहीं हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी के जरिए राज्य की पारंपरिक कला और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की अवधारणा को भी सशक्त रूप से सामने रखा जाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस अवसर पर दिल्ली और आसपास रह रहे उत्तराखंड मूल के लोगों से संवाद कर राज्य की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देंगे तथा युवाओं को अपनी लोकसंस्कृति पर गर्व करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संस्कृति संरक्षण, लोक कलाकारों के प्रोत्साहन और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डालेंगे। आयोजन के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने और उत्तराखंड को सांस्कृतिक दृष्टि से वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में सरकार की मंशा भी स्पष्ट रूप से सामने आएगी। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी का रात्रि विश्राम उत्तराखंड निवास में रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment