काशीपुर। बजट पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए बड़े गर्व की बात है की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने लगातार 9 वीं बार केंद्र में 2026-27 का भारत का बजट पेश किया और उन्होंने कहा कि बजट आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक है, जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है—आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रवास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा। यह ग्रोथ लेड डेवलपमेंट के जरिए टिकाऊ और समावेशी विकास हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से बायोफार्मा शक्ति योजना की घोषणा की। श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य आर्थिक विकास को मजबूत कर देश को 2047 तक विकसित देश की श्रेणी में लाना है यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है उन्होंने कहा कि यह बजट जनता की उम्मीदों का बजट है। यह बजट सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर आधारित है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
