कोटद्वार में 26 जनवरी को हुए प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर उस युवक दीपक कुमार के समर्थन में आवाज उठाई, जिसने एक मुस्लिम दुकानदार पर हो रहे हमले के दौरान बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई थी। राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा के खिलाफ खड़े होने वाले नागरिकों को डराया जाना बेहद चिंताजनक है और ऐसे लोगों को पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए।राहुल गांधी के ट्वीट के बाद जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने भी इस मामले में डीजीपी…
Day: February 2, 2026
अंक ज्योतिष के फेर में बढ़ रहा सरकारी काम, नाम बदलवाने को जन्म प्रमाणपत्र केंद्रों पर उमड़ रही भीड़
देहरादून।ग्रहों की चाल बदलने और भाग्य को अनुकूल करने की चाह अब सरकारी दफ्तरों तक पहुंच गई है। अंक ज्योतिषियों की सलाह पर नाम में अक्षर बढ़ाने या बदलने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर जन्म प्रमाणपत्र केंद्रों के कामकाज पर पड़ रहा है। दून अस्पताल के जन्म प्रमाणपत्र केंद्र में रोजाना औसतन पांच लोग बच्चों के नाम में बदलाव के लिए पहुंच रहे हैं।जानकारी के अनुसार अभिभावक 10 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कर रहे…
केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में 40 हजार करोड़ के कार्य होंगे शुरू: सीएम धामी
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्रीय बजट के माध्यम से उत्तराखंड में करीब 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलित विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है, इसी कारण केंद्रीय बजट में राज्य के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बजट को उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए संतुलित, दूरदर्शी और क्षेत्रीय विकास की…
आम नागरिकों की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेरने वाला बजट-अनुपम
काशीपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए आम बजट को लेकर कांग्रेस एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और आम नागरिकों की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेरने वाला बजट है। सरकार ने एक बार फिर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को राहत देकर आम जनता के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं के भविष्य के लिए पूरी तरह अंधेरा दिखाई दे रहा है। न तो रोजगार सृजन…
यह बजट आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक- मुक्ता
काशीपुर। बजट पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए बड़े गर्व की बात है की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने लगातार 9 वीं बार केंद्र में 2026-27 का भारत का बजट पेश किया और उन्होंने कहा कि बजट आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक है, जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है—आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रवास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए…
सनातन संस्कृति और संस्कारों को मजबूत बनाने को लेकर सम्मेलन आयोजित
काशीपुर। नगर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज को संगठित करने,सामाजिक समरसता बढ़ाने, सनातन संस्कृति और संस्कारों को मजबूत बनाने के साथ साथ जाति भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना , महिला सशक्तिकरण जैसे उद्देश्यों को लेकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने को लेकर वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक दुबे तथा प्रमुख वक्ता प्रांतीय कार्यवाह आर- एस-एस डा दिनेश सेमवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान गुरुकुल…
