गाजियाबाद घटना के बाद प्रशासन सतर्क, देहरादून में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर स्कूल एडवाइजरी जारी

देहरादून।गाजियाबाद में सामने आई एक गंभीर घटना के बाद देहरादून प्रशासन सतर्क हो गया है। बच्चों में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने संतुलित डिजिटल उपयोग पर विशेष जोर देते हुए बच्चों के डिजिटल व्यवहार पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती आदत चिंता का विषय है। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों के स्क्रीन टाइम, ऑनलाइन गतिविधियों और डिजिटल अनुशासन पर विशेष ध्यान दें। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों के लिए किया जाना चाहिए, न कि लत के रूप में। स्कूलों से अपेक्षा की गई है कि वे छात्रों को डिजिटल संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक करें।गौरतलब है कि हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों से ऑनलाइन गेमिंग की लत से जुड़े मामलों की खबरें सामने आई हैं, जिसके चलते प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ाई गई है। देहरादून प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment