काशीपुर। नगर क्षेत्र में गैस की कमी की सूचनाएं व एजेंसियों पर गैस न मिलने की अफवाहें उड़ रही हैं वहीं गैस की कमी की सूचनाएं सामने आते है गैस की कालाबाजारी करने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। सूत्रों की माने तो जहां पहले गैस की कालाबाजारी करने वाले सिलेंडर को एक हजार से 11 सौ रूपये में बेचते थे वहीं अब वह गैस सिलेंडर को अपने मुंहमांगे दामों पर बेचकर मौके का पूरा फायदा उठा रहे हैं।बता दें इस्राइल, अमेरिका व ईरान में चल रहे युद्ध के कारण जहां कई देशो में पेट्रोल, डीजल व गैस पदार्थों की कमी की खबरे आने लगी हैं वहीं गैस की कमी को लेकर होटल, रेस्टारेंट स्वामियों समेत आम नागरिकों को भी आने वाले दिनों में गैस की कमी सताने लगी है। जहां एक ओर खबरे आ रही हैं कि काशीपुर की गैस एजेंसियों पर गैस बुक हीं नहीं हो रही तो वहीं गैस की होम डिलीवरी भी समय पर नहीं हो रही है। इसी के चलते बीते एक-दो दिनों से लोगों ने गैस सिलेंडरों को कंधे पर रखकर गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं लेकिन उन्हें वहां भी गैस न मिलने जैस सूचनाएं प्राप्त होने के साथ ही गैस कर्मचारियों से बहस होने तक बात सामने आई हैं। जहां एक ओर आम लोग गैस की किल्लत को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं वहीं गैस की कालाबाजारी करने वालों ने भी इसका भरपूर फायदा उठाना शुरू कर दिया है। यदि सूत्रों की माने तो मोहल्ला कटोराताल, महेशपुरा, टांडा उज्जैन, मंझरा आदि क्षेत्रों में गैस की कालाबाजारी वर्षाें से होती आ रही है। बताते चले कि गैस की कालाबाजारी करने वाले जहां पहले एक गैस सिलेंडर को एक हजार से 11 सौ रूपये में बेचते थे वहीं अब वह गैस सिलेंडर को 1400 से 1500 सौ रूपये में बेच रहे हैं। गैस की इस कालाबाजारी के चलते जहां आम लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें गैस की आपूर्ति जल्द ही ठीक प्रकार से होने लगेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
