काशीपुर। नगर निगम द्वारा पांच माह पूर्व नाली निर्माण व सड़क पास होने के बोर्ड लगाने पर भी निर्माण कार्य पूरा न होने पर वार्डवासियों ने आज महापौर दीपक वाली को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। आज वार्ड नं- 30 मौहल्ला पक्काकोट बड़़ा गुरूद्वारे के पास आनन्द नर्सरी के सामने गली नं- 2 में सड़क व नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ न होने पर वार्डवासियों ने महापौर दीपक बाली को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि सड़क व नाली निर्माण के लिए पांच माह पूर्व ही बोर्ड लगा दिए गये परंतु निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका जिससे प्लाटों में पानी भरा रहने के कारण मच्छर व अन्य बिमारियों फैल रही है। पत्र देने वालों में अनिता वर्मा, विमला देवी, आकाश, पवन वर्मा, ज्योति, जितेन्द्र, नीतू, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।

















संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
