कुंभ मेला और जिला कमान में बड़ा फेरबदल, उत्तराखंड शासन ने जारी किए चार IPS अधिकारियों के तबादला आदेश

देहरादून l उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग द्वारा 3 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति संख्या-393/XX(1)-2026-2(4)2002टी.सी. के अनुसार, प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के चार उच्चाधिकारियों को जनहित में तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती दी गई है। सचिव शैलेश बगौली के हस्ताक्षर से निर्गत इस आदेश के तहत पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) श्री योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला के सामरिक पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला की कमान सौंपी गई है। शासन की इस नई सूची में श्रीमती श्वेता चौबे को सेनानायक आई.आर.बी. द्वितीय से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक (Crime against women/CCTNS/प्रशिक्षण) श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे को उनकी रिक्त हुई जगह पर सेनानायक आई.आर.बी. द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अविलंब अपने वर्तमान पदों से कार्यमुक्त होकर नवीन प्रभार ग्रहण करें और इसकी पुष्टि पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को सुनिश्चित कराएं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment