पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का हुआ समापन

काशीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 के तहत विधानसभा काशीपुर के भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में श्री अग्रवाल सभा भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान का आज समापन हुआ। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके व्यापक लाभों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ जनता के बीच जाकर इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय और सशक्त भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस, नगर निगम महापौर दीपक वाली, राम मेहरोत्र, खिलंदर चौधरी, आशीष गुप्ता, उषा चौधरी, भाजपा नगर मंडल पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गोयल, जिला उपाध्यक्ष लविश अरोरा, जिला उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद सुरेश सैनी, धीरज वर्मा, कविता यादव, राजकुमार यादव, पार्षद अनिता काम्बोज, जिला कोषाध्यक्ष राजीव ठकराल, मंजू यादव, सीमा चौहान , गुरविंदर सिंह चंडोक, रवि प्रजापति, अनीता कंबोज, आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment