काशीपुर में युवती फ्लाईओवर पर चढ़ी, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप; पुलिस ने समझाकर उतारा

काशीपुर। काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती हाथ में तख्ती लेकर ऊपर चढ़ गई और एक युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया।मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती फ्लाईओवर पर खड़ी है और उसने गांधीनगर, रुद्रपुर निवासी एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।पुलिस के अनुसार, युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शोषण किया। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर काउंसलिंग कराई गई।अधिकारी ने बताया कि युवती फिलहाल युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती है और उससे विवाह करने की इच्छा जता रही है।पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में स्थिति को शांतिपूर्वक संभाल लिया गया है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment