काशीपुर। इस समय नगर क्षेत्र में बाइक चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हे। इसी क्रम में उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो पहिया वाहन चोरी को रोकने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास शुगर फैक्ट्री क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। पकड़े गए आरोपी की पहचान विष्णु पुत्र पंचानंद निवासी दोहरी वकील भट्टा कॉलोनी, कुंडेश्वरी, थाना क्षेत्र काशीपुर के रूप में हुई। तलाशी और पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से दो चोरी की बाइके बरामद हुईं। इनमें एक बाइक काशीपुर कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई, जबकि दूसरी बाइक बाजपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की बाईकों को ठिकाने लगाने की फिराक में था। बरामद वाहनों में एक टीवीएस अपाचे और दूसरी पैशन प्रो बाइक शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। इस मौके पर एसआई देवेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल हेमंत कुमार और कांस्टेबल पवननाथ की भूमिका अहम रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के भी खुलासे की संभावना है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
