काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र के स्टेडियम के पास रेलवे फाटक पर ट्रैक पैकिंग का कार्य होना है। इसके लिए 27 और 28 की रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक फाटक बंद रहेगा। रेलवे ने क्षेत्रधिकारी काशीपुर को पत्र लिखकर यातायात वैकल्पिक मार्ग से भेजने की सलाह दी है।प्रभारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके सुमन ने पत्र में कहा कि स्टेडियम के पास रेलवे फाटक संख्या 43 स्पेशल पर डीटीई मशीन से ट्रैक पैकिंग का कार्य किया जाना है। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भारी वाहनों को केला मोड़ से कुंडेश्वरी मार्ग और छोटे व शहर के यातायात के लिए फाटक संख्या 42ए/स्पेशल से भेजा जाए जिससे कि ट्रैक कार्य किया जा सके।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
