विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

काशीपुर। नगर के एक स्कूल में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारम्भ किया गया। कैंप के प्रथम दिवस में कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में केवीआर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें की गईं। हेल्थ कैंप में हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों की आंखो, कान, गले, दांत, ऊंचाई, वजन एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। इस दौरान डॉ- रवि सहोता, डॉ- जेद अंसारी, डॉ- अमन मौर्य, एवं अन्य चिकित्सकों ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने, नियमित योग एवं व्यायाम करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी। विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस हेल्थ कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता करना और समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सुझाव प्रदान करना है। कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।विद्यालय के चेयरमैन ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम भी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है, इसलिए विद्यालय समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि दूसरे दिवस में अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment