नो व्हीकल डे पर एसपी स्वप्न किशोर अपने आवास से कार्यालय पैदल पहुंचे

काशीपुर। आज नो व्हीकल डे पर एसपी काशीपुर स्वप्न कुमार सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ईंधन बचन मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपने गिरीताल स्थित निवास से सड़क मार्ग से पैदल मुरादाबाद रोड स्थित डिजाईन सेंटर में अपने कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वह भी राष्ट्रीय हित में अपनी भागीदारी निभाऐं। उन्होंने बताया कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा प्रत्येक शनिवार को सभी पुलिसकर्मियों से कहां है कि जो विकल्प पर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायें। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के अलावा आम जनता से भी राष्ट्र हित में भविष्य की चुनौतियों के लिए सदैव तत्पर रहकर ऐसे कार्यों में भागीदारिता निभाने का संदेश दिया है। उनकी इस पहल से जहां अन्य अधिकारियों में एक नया संदेश गया वहीं संभावना जाहिर की जा रही है कि अब अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी भी इससे सीख लेते हुए अपना सहयोग देंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment