काशीपुर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने का सीधा असर आम जनता की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। बढ़ती महंगाई, किसानों के गन्ना भुगतान में देरी, यूरिया की कमी और बेरोजगारी जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नियंत्रित करने में नाकाम रही है, जिसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है।पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, उमेश जोशी, ब्रह्मपाल, संदीप सहगल, सुभाष पाल, इंदूमान, अरुण चौहान, जितेंद्र सरस्वती, प्रदीप जोशी, विधु शेखर शर्मा, टीका सिंह सैनी, सुशील भटनागर, त्रिलोक सिंह अधिकारी, डॉ. करण सिंह पाल और मंसूर अली मंसूरी समेत अन्य नेताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों की निंदा की।प्रदर्शन के दौरान महेंद्र बेदी, सुरेंद्र बटला, विनोद होंडा, पार्षद अब्दुल कादिर, राशिद फारुकी, रामदेव शर्मा, शिवम शर्मा, गोपाल सैनी, जगदीश पाल, इलियास महागीर, शिवम उपाध्याय, घनानंद शर्मा, अजीता शर्मा, अनिल शर्मा, रियासत अली, रामकिशोर सैनी, साबिर हुसैन, संजीव शर्मा, रंजना गुप्ता, सरीम सैफी, अकरम अली सैफी, रवि डिंगरा, अक्षत मिड्ढा, हिमांशु गौरव, गौरव रस्तोगी, राकेश भगत, हरदेव सिंह हैरी, इदरीश अंसारी, गुल्लू महागीर, अफसर अली, पंकज पंत, नजमी अंसारी, शाह आलम, मतलूब हुसैन, सरफराज पार्षद, शिवकुमार माली, सलमान सलमानी, अनीस अंसारी, विकल्प गुड़िया, लवदीप, मजीद अली, फैजान अंसारी, ओम शर्मा, शाहरुख, शादाब इकबाल, अरविंद शर्मा, जसपाल सिंह, वसीम राजा, नवदीप सिंह, अब्दुल समद, अभिषेक कुमार, मोनू, नरेश पहलवान, राजेश सौदा, नरेश पाल, अमित टाक, महेश वरदान और रोहित खत्री समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
