नगर निगम की अनदेखी के चलते अतिक्रमणकारियों की बल्ले बल्ले

काशीपुर। नगर निगम प्रशासन अनदेखी के चलते शहर की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंडी के कुछ आढ़तियों एवं व्यापारियों द्वारा सड़क तक अपना सामान फैलाकर कब्जा किया जा रहा है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुरानी सब्जी मंडी में अतिक्रमणकारियों ने सड़कों को ही अपनी दुकान का हिस्सा बना लिया है। फल, सब्जियां और अन्य सामान सड़क पर रखे जाने के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क पर उतरकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का ऽतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिणामस्वरूप अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं और वे ऽुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।व्यापारियों और आम नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया जाए तथा दोबारा अतिक्रमण करने वालों के िऽलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराने के लिए नगर निगम को नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाना चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment