काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने परिवार सहित एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम दर्ज करवाया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी समय रहते अपने नामों का सत्यापन एवं पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी मजबूत हो सके।विधायक चीमा ने कहा कि मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन जानकारी लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से एसआईआर अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, तहसीलदार पंकज चंदोला, एएलएमटी जगप्रीत सिंह एवं बीएलओ गण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक जानकारी भी प्रदान की।इस दौरान विधायक चीमा ने जनता को संदेश देते हुए कहा की आज मैंने अपने पूरे परिवार के साथ एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम दर्ज करवाया है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप भी अपने मतदाता विवरण का सत्यापन कर समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएँ। एक जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। आपका एक-एक वोट क्षेत्र, राज्य और देश के विकास की दिशा तय करता है। आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त करें।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
