गर्मी से निजात दिलाने को लेकर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। तेज धूप से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से काशीपुर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण के पास शरबत वितरण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शीतल शरबत ग्रहण किया तथा प्रसाद प्राप्त किया। भाजपा नगर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 4403 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह पावन सेवा कार्य आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसी अवसर को जनसेवा के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी को देऽते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। अभिषेक गोयल ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जनहित के कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब एवं विभिन्न समाजसेवी लोगों द्वारा सहयोगात्मक भूमिका निभाई गई। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शरबत वितरण में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए लोगों की सेवा की। उपस्थित लोगों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया। इस मौके पर प्रसाद वितरण में पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्र, विपिन अरोड़ा जिला मंत्री, भाजपा नगर मंडल निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक गोयल, खिलेंद्र चौधरी पूर्व प्रदेश महामंत्री, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, अक्षत गोयल पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल सभा काशीपुर, वंश गोयल, राकेश टंडन वॉकी, समरपाल चौधरी महापौर प्रतिनिधि, लायंस क्लब व श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सरित चतुर्वेदी, सुभाष शर्मा मास्टर जी, निश्चित तिवारी, परमजीत सिंह, नवीन छीन रनजीत, मनोज रोहेल्ला, सुदीप कुलश्रेष्ठ, दिलीप सिंह गोंडा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment