काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रवास एवं संगठनात्मक बैठक की योजना-रचना संबंधी बैठक में सहभागिता निंभायी एवं परिचय बैठक में भी भाग लिया।बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा S.I.R. अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव साझा किए। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा , जिला उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल , जिला महामंत्री अमित सिंह , जिला महामंत्री सुशील सिंह , ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र सैनी , जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रशांत पंडित , वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबक्श सिंह बग्गा , वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र तिवारी , वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर गुप्ता , मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं बृजेश पाल , जिला कोषाध्यक्ष राजीव ठुकराल , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल सिंह जस्सी , पार्षद रवि प्रजापति , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
