काशीपुर। खालसा फाउंडेशन उत्तराखंड एवं समस्त सिख समाज के प्रतिनिधियों ने हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में हुई घटना की निष्पक्ष जांच एवं यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब यात्र के दौरान कुछ स्थानीय लोगों एवं सिऽ श्रद्धालुओं के बीच हुई झड़प अत्यंत चिंताजनक है। संगठन ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक गिरफ्रतार किए गए चारों सिऽ युवकों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करते हुए उन्हें शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही प्रशासन से किसी भी पक्ष के प्रति भेदभावपूर्ण कार्रवाई न करने की अपील की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेऽ किया गया कि गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब मार्ग पर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई पेयजल व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। कई स्थानों पर लगाए गए पानी के नलों को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने सरकार से पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ऽालसा फाउंडेशन उत्तराऽंड के पदाधिकारियों एवं सिऽ समाज के सदस्यों ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार मामले की गंभीरता को देऽते हुए आवश्यक कदम उठाएगी तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देगी।ज्ञापन सौंपने वालों में जगमोहन सिंह बंटी, नितिन अरोरा, सतपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, सुऽमीत सिंह, हर्षित ग्रोवर, जोगेन्द्र सिंह छीना, विजय ग्रोवर, प्रदीप गुप्ता, परविंदर सिंह, हरदीप सिंह, जसवंत सिंह आदि शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
